Farrukhabad News: ओले गिरने से गेंहू व सरसों की फसल नष्ट...किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में ओले बरसने से गेंहू व सरसो की फसल मटिया मेट

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिले में हुई ओलावृष्टि से लाखों बीघा गेहूं की फसल मटिया मेट हो गई है। खेतों में लहराती खड़ी गेंहू व सरसो की फसल पूरी तरह से नष्ट होने से किसान परेशान है।

बताते चलें कि आलू की मंदी से बाजार किसानों ने गेहूं की फसल से घाटा निकाल लेने के लिए खून पसीना बहाकर गेहूं की फसल तैयार की थी। रविवार को ओलावृष्टि होने से गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है।

किसान मशरूम निवासी भाऊपुर चौरासी का कहना है कि उसने साधन सहकारी समिति से ऋण लेकर गेहूं की 14 बीघा फसल तैयार की थी। ओले पड़ने से फसल नष्ट हो गई है। अब वह ऋण अदा करने में लाचार हो गया है।

पूरे जिले में तकरीबन पांच मिनट तक ओले बरसते रहे। जिसका प्रभाव सरसों और गेहूं की फसल पर पड़ा है। इस संबंध में जिला शाक भाजी अधिकारी राम नारायण वर्मा का कहना है कि यह देवी आपदा है। इसे किसानों का दुर्भाग्य समझा जाए।

ये भी पढ़ें- Kanpur: मासूम के अपहरकर्ताओं की पुलिस से मुठभेड़...पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार, पुलिस ने बच्चे को सकुशल किया बरामद

संबंधित समाचार