प्रयागराज: अस्पताल के बाहर खड़ी कार को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, टला बड़ा हादसा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। कोतवाली नैनी स्थित रीवा राजमार्ग पर रविवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने अस्पताल के बाहर खड़ी कार को रौंद दिया। गनीमत थी कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 

रविवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे मामा भांजा बाजार की ओर से एक ट्रक शहर की ओर जा रहा था। चाका ब्लाक चौराहा पहुंचने से पहले सड़क पर खड़े एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। जिसके बाद अनियंत्रित ट्रक ने अस्पताल के बाहर खड़ी कार को रौंद दिया। हादसे में ट्रक और कार दोनो क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। अस्पताल के मालिक डॉ कन्हैया लाल ने बताया कि कार उनके मित्र सुरेंद्र निषाद करैला बाग निवासी की है जिसे उन्होंने ही खड़ा किया था। ट्रक में गेहूं लदा हुआ था। 

3 - 2024-03-03T125412.385

पुलिस की लापरवाही से हुआ हादसा
चाका ब्लाक चौराहा के समीप रविवार सुबह हुआ हादसा पुलिस की बड़ी लापरवाही का परिणाम है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी जगह पर  शुक्रवार रात दो ट्रक भिड़ गए थे। हादसे के बाद एक ट्रक को तो वहां से हटा दिया गया लेकिन दूसरा ट्रक अभी भी वहीँ खड़ा है। इसी ट्रक से टकराने के बाद दुर्घटना हुई है।  

ये भी पढ़ें -सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे युवक की मौत

संबंधित समाचार