लखनऊ पहुंचे MP के सीएम मोहन यादव, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को राजधानी पहुंचे। यहां उनका स्वागत यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमपी के सीएम को माला पहनाईं। अपने राजधानी आगमन से पहले उन्होंने कहा कि यादव महाकुम्भ में मौजूद होने का मुझे सौभाग्य मिला है। इस अप्रतिम सामाजिक समरसता के आयोजन में आमंत्रित करने के लिए आप सभी उत्तर प्रदेश वासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लखनऊ में आयोजित होने वाले यादव महाकुंभ में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। उनके दौरे को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि इस यादव महाकुंभ के मुख्य आयोजक श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले से जुड़े मुख्य पक्षकार मनीष यादव हैं। 

ये भी पढ़ें -राहुल गांधी का आरोप, हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज का सपना दिखाकर पीएम रेलवे से भी कर रहे दूर
     

संबंधित समाचार