लखनऊ में बारिश के चलते विकास नगर में धंसी सड़क, लटकी कार, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में हो रही बारिश ने जहाँ किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं तो वहीं शहरों में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी लखनऊ में विकासनगर के सेक्टर -4 में सड़क धंस गई। सड़क धसने सी बीच सड़क पर कई फिट गहरा गड्ढा बन गया। इस गड्ढे में एक कार लटक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर बारिश के बाद ऐसे हादसे कई बार होते रहे हैं। इसको लेकर नगर निगम बेहद लापरवाह है।

संबंधित समाचार