Farrukhabad: प्रेमिका की शादी में पहुंचा प्रेमी व दोस्त...फिर लोगों ने जो किया वो जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान
फर्रुखाबाद में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी व उसके दोस्त की जमकर हुई धुनाई
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। प्रेमिका की शादी समारोह में पहुंचे प्रेमी व उसके साथियों की जमकर धुनाई कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी व उसके दो दोस्तों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
जिला हरदोई थाना अरवल के एक गांव निवासी युवक का फर्रुखाबाद की युवती से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले युवती की शादी तय हो गई। बीती रात युवती की मसेनी चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी थी।
शादी समारोह में प्रेमी अपने दो दोस्तों के साथ पहुंच गया। किसी तरह लड़की के परिवारवालों को यह बात पता चल गई तो उन्होंने प्रेमी व उसके दोस्तों की पहले जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में ले लिया। लोकलाज के भय से लड़की वालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। इसके बाद शादी समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
ये भी पढ़ें- Kannauj: एंटी करप्शन टीम का खेल उजागर, फाइल से रुपये गिराने के बाद लिपिक की थी पिटाई, देखें- VIDEO
