Kanpur Suicide: प्रेमिका ने शादी से किया इंकार... डी फार्मा छात्र प्रेमी ने फंदे से लटककर दी जान, मरने से पहले किया ये
कानपुर में प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
कानपुर, अमृत विचार। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के कच्ची बस्ती इलाके में प्रेमिका के शादी से इंकार करने पर डी फार्मा प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीते 12 दिन पहले ही कोलकाता से छात्र आया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र ने आत्महत्या करने से पहले फोन से फेसबुक व इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया था।
गोविंद नगर निवासी आशुतोष मंडल का घर पर ही क्लीनिक है। परिवार में पत्नी अनन्या मंडल, बड़ा बेटा आकाश मंडल (26), छोटा बेटा अर्गव ज्योति मंडल रहते थे। आकाश मंडल ने कोलकाता में रहकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है।
इसके बाद कानपुर में आकर रामा डेंटल कॉलेज से डी फार्मा का कोर्स किया। कोलकाता में रहने के दौरान ही आकाश का एक लड़की से प्रेम संबंध हो गए। परिजनों ने बताया कि पिछले सात साल से आकाश उस लड़की के संपर्क में था, लेकिन अब लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। इस कारण ही उसने आत्महत्या कर ली।
ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: होटल मैनेजर ने कर्मचारी को कमरा साफ कराने के बहाने बुलाया...फिर खेला हैवानियत का गंदा खेल
