Hamirpur: भाजपा नेता ने बैलगाड़ी से किया बेटी को विदा; दुल्हन की बैलगाड़ी से विदाई देखकर लोग भी रह गए हैरान...
हमीरपुर, अमृत विचार। राठ कस्बे में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने अपनी लाड़ली की शादी बड़े धूमधाम से की। लेकिन बेटी को बैलगाड़ी से विदा किया। विवाह में अनोखी रस्म अदाकर भारतीय संस्कृति की पेश की झलक पेश की।

हिंदू विवाह में विदाई की रस्म का आज भी बड़ा महत्व है। जहां एक तरफ खुशियों की बहार होती है। वहीं दूसरी ओर दुल्हन के लिए अपने माता-पिता को छोड़ने का गम होता है, लेकिन विदाई सबसे कठिन और भावनात्मक रूप से तोड़ने वाली रस्म है।
राठ कस्बा निवासी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान के पास की लग्जरी कारें हैं। उनके खुद के पेट्रोल पंप हैं। कई कारोबार हैं। वह भाजपा व कांग्रेस से दो बार लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनका जिले में एक संपन्न परिवार है। उन्होंने अपनी पुत्री की शादी धूमधाम से की।
मगर विदाई पुरानी परंपरा के अनुसार बैलगाड़ी से की, जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। बैलगाड़ी में रुखसत हुई दुल्हन को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने दुल्हन की इस विदाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया है।
