लखीमपुर खीरी: बस की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे और पोते की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भतीजी के वैवाहिक समारोह में पुत्र और पोते के साथ जा रही थी महिला 

बेहजम (लखीमपुर), अमृत विचार। कस्ता-गोला मार्ग पर थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव गुलौला के पास निजी बस और बाइक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे और उसके पोते की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला अपने पुत्र और पोते के साथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने भूपतिपुर गांव जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।

हादसा रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। सीतापुर जिले की कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव गौरिया कलां निवासी रामगुनी (55) पत्नी जगदीश प्रसाद अपने पुत्र पंकज (45) और 13 वर्षीय शानू पुत्र पंकज (पोते) के साथ थाना नीमगांव क्षेत्र के भूपतिपुर गांव निवासी अपनी भतीजी नीलम पुत्री प्यारेलाल के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रही थी। बाइक पंकज चला रहा था। कस्ता गोला मार्ग पर गुलौला गांव के नजदीक गोला की तरफ से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक में आमने से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और बस की चपेट में आकर तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे के बाद तमाम लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। चालक बस मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर नीमगांव एसओ श्रद्धा सिंह, बेहजम  पुलिस चौकी प्रभारी प्रभात गुप्ता और सिकंदराबाद पुलिस चौकी प्रभारी आशीष समेत काफी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आनन-फानन में एंबुलेंस से तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: मझगई थाने की जीप की टक्कर से दंपति समेत चार घायल, नशे में था चालक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात