Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता बोले- वोट वही पाएगा...जो विद्युतीकरण करवाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में विद्युतीकरण न होने पर मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। विकासखंड कमालगंज के गांव महरुपुर बिजल के मतदाताओं ने जिलाधिकारी से भेंट कर नारा दिया है वोट वही पाएगा जो विद्युतीकरण करवाएगा। मतदाताओं ने कहा कि विद्युतीकरण नहीं होगा तो वह आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

जिला मुख्यालय पर अपनी समस्या को लेकर पहुंचे अनिरुद्ध सिंह, विमलेश पाल, उदयवीर, अनुज कुमार, धीरेंद्र पाल, प्रवीण, पुनीत, शेर सिंह आदि ने बताया कि आज तक उनके गांव में विद्युतीकरण नहीं हुआ है। जिन लोगों के पास कनेक्शन है उन्होंने अपने-अपने ट्यूबवेल से कनेक्शन ले लिए है। 

रात के समय उनके ट्यूबवेलों पर भी बिजली नहीं आती है। गांव वालों ने बताया कि इस संबंध में वह कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। 

इसी समस्या से परेशान होकर सोमवार को वह जिलाधिकारी से गांव में विद्युतीकरण की मांग करने को लेकर आए है। इसके बाद भी विद्युतीकरण नहीं हुआ तो वह आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें- Kanpur: टाटमिल और घंटाघर चौराहे को ई-रिक्शा फ्री जोन करने की मांग...सैकड़ों की संख्या में चालकों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार