बसपा और भाजपा के नेता अपने सैकड़ों साथियों संग सपा में हुई शामिल, अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कई नेता अपने सैकड़ों साथियों के साथ सोमवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए। इन नेताओं में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया, बसपा नेता अतहर खान घुट्टो, बसपा के मंडल कॉर्डिनेटर राम मिलन भारती, मेरठ से बीजेपी के पंडित अंकित शर्मा, राजा राज कुमार सिंह के भी नाम शामिल है। 

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि जो समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं मैं उनका स्वागत करता हूं और धन्यवाद देता हूं। आने वाले समय में ये सभी लोग सपा के साथ मिलकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष करेंगे और लड़ाई लड़ेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा और उनके थिंक टैंक होशियार है, उसे पता है कि कब ढाई चाल चलना है, कब घोड़ा चाल। लेकिन हमारे पास भी कई वजीर है। बीजेपी पुराने ट्रिक्स अपना रही है। समाजवादी पार्टी जब पीडीए को बढ़ा रही है तब बीजेपी ऐसी हरकतें कर रही है। 

पेपर लीक होने के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पेपर लीक से बीजेपी सवा दो लाख वोट लीक कर गए। बीजेपी को जनता को जवाब देना चाहिए कि एक लाख किसान आत्महत्या कर चुका है। आंदोलन के दौरान हजारों किसान शहीद हो गए। यही लोग किसानों के लिए काला कानून कानून ले आए। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया लेकिन बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया है। ये जांच का सवाल है। बीजेपी ने जिन उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है उन्होंने बीजेपी को इलेक्ट्रोल बांड दिया है। क्या पता कर्ज माफ करने के बहाने बीजेपी इलेक्ट्रोल बांड ले लेती हो।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग निवेश का सपना दिखा रहे थे, बड़े बड़े आयोजन कर रही थी और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कर रहे थे। लेकिन नौकरियां और रोजगार कहां है? कितने नौजवानों की आत्महत्या से जान गई। इस सवाल का जवाब बीजेपी के पास नहीं है। इसीलिए बीजेपी सरकार के लोग घबराए हुए हैं और जनता के सामने फेस नहीं करना चाह

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का BJP पर तंज, कहा- किसने सोचा था.., भाजपा के ऐसे दिन भी आएंगे...

संबंधित समाचार