बहराइच: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर निलंबित कार्यवाहक प्रधानाचार्य और पटल सहायक पर दर्ज हुआ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर में स्थित वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज के पूर्व निलंबित कार्यवाहक प्रधानाचार्य और पटल सहायक के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। दरगाह थाना क्षेत्र में वैद्य भगवानदीन मिश्र इंटर कालेज का संचालन होता है। इस कालेज में काफी समय से प्रबंध समिति का विवाद चल रहा है। 

इंटर कालेज के प्रबंधक प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट पर वाद दायर किया था। जिसमें निलंबित कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगदीश कुमार और पटल सहायक विद्या प्रकाश विद्या के विरुद्ध वाद दायर कर केस दर्ज करने की मांग की थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवेंद्र कुमार मिश्रा ने दोनों पर केस दर्ज करने का निर्देश दिए। 

कोर्ट के निर्देश पर दरगाह पुलिस ने निलंबित कार्यवाहक प्रधानाचार्य और पटल सहायक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरगाह थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें;-योगी सरकार का बड़ा फैसला: ₹143 करोड़ से 913 स्कूलों और 348 आंगनवाड़ी केंद्रों की बदलेगी सूरत, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

संबंधित समाचार