Kanpur: खुशखबरी: सिक्सलेन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य ने पकड़ी तेजी; तैयार हुई रिटेनिंग वाल; जल्द शुरू होगा स्लैब निर्माण...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी-इटावा हाईवे पर सचेंडी के आबादी क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या व हादसों से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर में दो-दो फिट की रिटेनिंग वॉल तैयार हो चुकी है। इसके साथ ही फ्लाईओवर में मिट्टी भराई का होने के बाद समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। अगले सप्ताह से फ्लाईओवर की स्लैब का कार्य शुरू किया जाएगा। 
 
सचेंडी में हाईवे पार करने के दौरान भारी वाहनों के सामने अचानक दोपहिया और चार पहिया वाहन आने से हादसे होते हैं। भारी वाहनों के सामने दोपहिया वाहन आने से उनकी रफ्तार भी थम जाती है, जिस कारण हाईवे पर लोगों को जाम की समस्या का समाना करना पड़ता है। 

समस्या से निजात दिलाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सचेंडी में हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण करा रहा है, जो जाम से राहत व हादसों पर रोक लगाएगा। एनएचएआई ने सचेंडी में 12 मीटर लंबे, पांच मीटर ऊंचे और 30 मीटर चौड़ा सिक्स लेन फ्लाईओवर का निर्माण कर रहा है। निर्माण में नौ माह का समय लगेगा। एनएचएआई अधिकारी अर्जुन ढांगे ने बताया कि सचेंडी फ्लाईओवर में दोनो ओर दो-दो फिट की रिटेनिंग वाल तैयार हो चुकी है। 

इसके साथ ही मिट्टी भराई के बाद समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद एक बार दोबारा मिट्टी भराई का काम कर समतलीकरण किया जाएगा। बताया कि इसके साथ ही फ्लाईओवर पर स्लैब डालने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। स्लैब के शटरिंग व सरियों का जाल तैयार कर लिया गया है। मौसम अनुकूल रहने पर अगले सप्ताह से स्लैब डालने का काम शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kannauj News: एंटी करप्शन टीम की एएसपी इंदु प्रभा जांच करने पहुंचीं बीएसए ऑफिस; कर्मचारियों से पूछताछ जारी...

संबंधित समाचार