Fatehpur: लकड़बग्घे ने 22 भेड़-बकरियों की ली जान... युवक पर भी हमला कर किया घायल, वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में लकड़बग्घे ने 22 भेड़-बकरियों की ली जान

फतेहपुर, अमृत विचार। बकेवर क्षेत्र में कई दिनों से लकडबग्घा जोडे़ की चहल-कदमी देखी जा रही है। वे दिन में खेत में बकरी आदि जानवरों को अपना निवाला बना रहे है। बकेवर में रहने वाले 15 वर्षीय युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। चार दिनों के अंदर 14 भेड़ और 8 बकरी को निवाला बना चुके हैं। सूचना पर बिंदकी वन रेंज टीम पहुंची और सर्च अभियान चला ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है।

सरायं बकेवर निवासी मोतीलाल पाल के हाते में लकडबग्घे घुस गए, 14 भेडों को निवाला बनाया। सुबह भेड़ पालक हाते पहुंचा तो देखा तो सभी भेड़ों के सिर्फ अस्थिपंजर ही बचे हैं। लकडबग्घे ने बीओबी शाखा के पास दो कुत्तों को भी निवाला बनाया। इसी तरह बरिगवां व कंशमीरीपुर गांव के हमले में बकरियां शिकार बन गई। 

बकेवर निवासी हनी (15) के घर के बाहर ही भोर पहर लकडबग्घे ने झपट्टा मार दिया, चीख पुकार मचते आसपास के लोग आये दोनों लकडबग्घे भाग गए। इनके आंतक का खौफ क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। लोग अकेले खेत जाने से कतरा रहे हैं। लोगों को सबसे ज्यादा भय बच्चों को लेकर सता रहा है। 

बच्चे स्कूल आदि जगहों के लिए जाने पर इनका शिकार न हो जाये सभी सशंकित है। वन विभाग की टीम बकेवर पहुंची। खेतों में सर्च अभियान चलाया। वन दरोगा रवींद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी जुटा कर स्थानों को चिन्हित कर रात में सर्च अभियान चलायेंगे। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पुलिस में कहां करें शिकायत? कब और कैसे मिलेगा समाधान; भटकने की जरूरत नहीं, यहां मिलेगी सारी जानकारी...पढ़ें पूरी खबर

 

संबंधित समाचार