अयोध्या: मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर सभी 11 ब्लॉकों पर जुटे शिक्षक

अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को टैबलेट से हाजिरी और ऑनलाइन मिड-डे मील रिपोर्ट समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर शिक्षकों ने जिले के सभी 11 ब्लॉकों पर प्रदर्शन किया।

संघ के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सभी खंड शिक्षा क्षेत्र के शिक्षक बीआरसी पहुंचे। यहां मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देते हुए महानिदेशक स्कूली शिक्षा की ओर से जारी आदेश का कड़ा विरोध किया। संघ का कहना है कि लगातार उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद भी अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है।

जिले में प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी मवई, मिल्कीपुर व रुदौली,  जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह नगर क्षेत्र, पूरा बाजार व मसौधा, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भारती बीकापुर व तारुन , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह  अमानीगंज एवं हैरिंगटनगंज, जिला संयुक्त मंत्री पंकज द्विवेदी सोहावल, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव मया के पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। सभी पदाधिकारी  शिक्षक प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों से संपर्क साथ निगरानी करते रहे। 

शिक्षकों की प्रमुख मांगें

-टैबलेट के माध्यम से उपस्थिति व मिड-डे मील सूचना भेजना अव्यवहारिक। 
-टैबलेट को सक्रिय करने के लिए सरकार की ओर से सिम प्रदान किया जाना ।
-व्यक्तिगत आईडी से सिम खरीदने की लिए दबाव न बनाया जाए ।
-शिक्षकों को भी राज्य कर्मियों की तरह 31 दिवस का उपार्जित अवकाश, प्रत्येक माह द्रितीय शनिवार अवकाश दिया जाए ।
-अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान उत्पीड़न बंद किया जाए।

यह भी पढे़ं: अयोध्या: पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संबंधित समाचार