अयोध्या: पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली 

प्रॉपर्टी डीलर विशाल यादव हत्याकांड का आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती 

अयोध्या: पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली 

अयोध्या, अमृत विचार। थाना कैंट पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर विशाल यादव हत्याकांड के एक आरोपी को सोमवार को हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रितेश यादव वारदात के बाद से फरार चल रहा था। उसके पैर में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैंट थाना प्रभारी संजय मौर्या ने बताया कि पुलिस ने रितेश यादव को कैंट थाना क्षेत्र के गद्दोपुर पेशकार पुरवा जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं, दूसरे आरोपी रिंकू की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे रामपुर स्थित एक कीमती जमीन का विवाद सामने आया है। सप्ताह भर पहले थाना पूराकलंदर क्षेत्र के टोनिक गांव के रहने वाली प्रॉपर्टी डीलर विशाल यादव की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। आरोपी का इलाज चल रहा है। 

ताबड़तोड़ गोलियां मार हुई थी हत्या 

थाना पूराकलंदर के टोनिया गांव निवासी विशाल यादव की कैंट थाना एरिया के मशीनिया गांव के पास 26 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह बाइक से घर जा रहा था। बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग में विशाल यादव की पीठ में पांच गोलियां लगी थीं। इसके अलावा हाथ पर दो गोली मारी थीं।

यह भी पढ़ें: शिक्षा के मंदिर से निकलेंगे विद्वान, अयोध्या के साथ अवध विश्वविद्यालय में भी बन रहा इतिहास: महापौर