लखीमपुर खीरी: सरकारी नल पर पानी भरने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार  

बेहोशी की हालत में तड़के घर से कुछ दूरी पर डाल गए आरोपी

लखीमपुर खीरी: सरकारी नल पर पानी भरने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार  

सिंगाही (लखीमपुर खीरी), अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम घर से कुछ दूर सरकारी नल पर पानी भरने गई एक 13 वर्षीय किशोरी को दो किशोरवय लड़कों ने दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ी तो उसके घर से कुछ दूर बेहोशी की हालत में डालकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री रविवार की शाम करीब सात बजे घर से कुछ दूर लगे सरकारी नल पर पानी भरने गई थी। जहां से गांव के ही 15 और 17 साल के किशोरों ने उसकी पुत्री को दबोच लिया। गन्ने के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग नल पर पहुंचे तो उसकी बाल्टी रखी मिली। 

गांव के आसपास अक्सर बाघ की चहलकदमी के कारण घर वालों को आशंका हुई। इस पर उसकी ग्रामीणों के साथ तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। तलाश के दौरान रविवार की तड़के करीब तीन बजे उसकी पुत्री बेसुध हालत में घर से कुछ दूर पड़ी मिली। परिवार के लोग उसे घर लाए। पानी की छींटे डाली। होश पर आने पर किशोरी ने पूरी घटना बताई। इससे परिवार के लोग दहल उठे। 

पीड़िता को लेकर घर वाले थाना सिंगाही पहुंचे और और आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सामूहिक दुष्कर्म की खबर निलते ही पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया पीड़ित किशोरी को लेकर गांव पहुंचे और पूछताछ कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है-पवन गौतम एएसपी (पूर्वी)।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर खीरी: इजराइल जाने के लिए श्रम कार्यालय पर श्रमिकों की लगी कतार, पहले चरण में 29 श्रमिक चयनित