आज का राशिफल। 05 मार्च, 2024

आज का राशिफल। 05 मार्च, 2024

मेष

आज जीवनसाथी के साथ तनाव में वृद्धि हो सकती है। परिस्थितियों को संभालने में थोड़ी कठिनाई होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नई जॉब की शुरुआत कर रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें।

वृष

आज आपका मन किसी कारण से अप्रसन्न हो सकता है। बिना मतलब की बातों में समय बर्बाद न करें। गले और छाती में विकार उत्पन्न हो सकते हैं। छात्र अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। मन की इच्छाओं को प्रकट करने से बचें।

मिथुन

आज अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। किसी गंभीर समस्या का आपको समाधान मिल सकता है। कार्य व्यवसाय में आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। अचानक आपको उच्च पद मिल सकता है। आपके मन में अच्छे विचारों का प्रभाव रहेगा।

कर्क

आज विदेशों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसाय में लक्ष्य तय समय पर प्राप्त कर लेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता मिलने के आसार हैं। प्रियजनों के साथ आनंद युक्त समय बिताएंगे। घर में नजदीकी सम्बन्धियों का आगमन होगा।

सिंह

आज अपनी गलतियों की जिम्मेदारी स्वयं लें दूसरों पर न लादें। बच्चे रचनात्मक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। व्यवसाय में लाभ के अवसर चूक सकते हैं। क्रोध और आवेग से आपको बचना चाहिए।

कन्या

आज अपने खर्चों का हिसाब रखें। मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे। अनावश्यक बातों में समय नष्ट न करें। व्यापार में जबरदस्त गति होने की संभावना है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो सकती है।

तुला

आज पूरा दिन काफी अच्छा व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है।

वृश्चिक

आज पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। आपकी छोटी-छोटी गलतियों को लोग बढ़ा-चढ़ाकर दिखा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलने की संभावना है। आपका ध्यान व्यर्थ गतिविधियों में जा सकता है।

धनु

आज रुक-रुक कर आपके सभी काम पूर्ण हो जाएंगे। नई योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेमीजन के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

मकर

आज अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास बनाए रखें। मौसम में आए परिवर्तन के कारण कफ की समस्या हो सकती है। अकड़ू व्यवहार के कारण आपको परेशानी हो सकती है। नकारात्मक वातावरण से बचने का प्रयास करें।

कुंभ

आज आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी आनंदित हो सकते हैं। आपके मस्तिष्क में नवीन योजनाओं की रूपरेखा बन सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के वेतन बढ़ने की संभावना है।

मीन

आज आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से आपके सभी काम आसानी से हो जाएंगे। कारोबार में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे।