योगी कैबिनेट विस्तार पर बोले ओपी राजभर- हमें राजभवन या सीएमओ से कोई सूचना नहीं मिली है...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट विस्तार पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "हमें राजभवन या सीएमओ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हमें सिर्फ खबर मिली है कि शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा... हमारी कोई मांग नहीं है। यह सीएम को तय करना है कि कौन सा विभाग किसे देना है।"

बता दें कि मंगलवार शाम 5 बजे योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आज शाम 5 बजे ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। वहीं रालोद के खेमे से एक दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। बीजेपी के खेमे से एक- दो और मंत्री हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें;-Yogi Adityanath Cabinet: आज हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, ओपी राजभर समेत इन नेताओं का मंत्री बनना तय

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव