हरदोई: पत्नी के विदा न होने पर पति ने किया सुसाइड, ट्रेन के आगे लगाई छलांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। मायके में रह रही पत्नी के विदा न होने पर वहां से वापस लौटे पति ने सोमवार की देर रात को कोतवाली देहात के सेवा गांव के पास अप लाइन पर ट्रेन के आगे छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। मामला सोमवार की देर रात का इसका पता होते ही युवक के घर में कोहराम मच गया।

बताया गया है कि कोतवाली देहात के धस्सेपुरवा मजरा कौढ़ा निवासी 30 वर्षीय उपदेश पुत्र रामसेवक की शादी करीब तीन साल पहले मझिला थाने के बढ़ैयनपुरवा के गंगासागर की बेटी के साथ हुई थी। मेहनत-मज़दूरी करने वाला उपदेश अपने तीन भाइयों में बड़ा था। बताते है कि उसकी पत्नी करीब 20 दिनों से बेटे के साथ अपने मायके में थी। उपदेश उसे विदा कराने गया,लेकिन पत्नी ने विदा होने से मना कर दिया। सोमवार को उपदेश ससुराल से वापस लौटा। कुछ देर घर में रुकने के बाद बाहर चला गया। उसके बाद देर रात में लगभग 11 बजे उसके घर वालों को पुलिस ने हादसे की सूचना दी। 

उपदेश ने सेवा गांव के पास रेलवे की अप लाइन पोल नंबर-1184 के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस सारे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: कारोबारी की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घेरा थाना, किया हंगामा

संबंधित समाचार