7 मार्च को प्रयागराज आएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, वैवाहिक कार्यक्रम में होंगे शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। 7 मार्च गुरुवार को को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रयागराज आएंगे। यह जानकारी सपा के जिला अध्यक्ष अनिल यादव, पप्पू लाल निषाद और इफ्तिखार हुसैन ने दी। 

उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव गुरुवार को प्रयागराज 11:30 बजे पहुंचेंगे और वहां से सीधे केपी कम्युनिटी सेंटर (महात्मा गांधी मार्ग) के पास समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व लखनऊ पार्टी कार्यालय में निर्वाचन का कार्य देख रहे केके श्रीवास्तव के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे व उन्हें आशीर्वाद प्रदान करेंगे। सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर यादव ने बताया कि वहां से निकलने के बाद वह झूसी हवेलिया राकेश यादव एडवोकेट के बेटे की शादी में शामिल होंगे। जिसके बाद वहां से सीधे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें -Facebook और Instagram डाउन, बंद हुईं मेटा की कई सर्विसेज...यूजर्स हो रहे परेशान

संबंधित समाचार