गाजियाबाद: अगरबत्ती की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कवि नगर औद्योगिक क्षेत्र के एक धूपबत्ती-अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। इस घटना में अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया की आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घटना की जानकारी देते हुए राहुल कुमार (सीएफओ) ने कहा, "आज सुबह करीब 7:04 बजे सूचना मिली कि कवि नगर औद्योगिक क्षेत्र के एक धूपबत्ती-अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री में आग लगी थी, तीन फ्लोर में आग लगी हुई थी.. आग पर काबू पा लिया गया है, यहां पर 9 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और न कोई घायल हुआ है। नुकसान का आकलन करने के बाद पता चलेगा।"

यह भी पढ़ें;-रायबरेली: मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात आए अधेड़ की हुई मौत

संबंधित समाचार