अयोध्या: महिला की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, परिजनों से पूछताछ में जुटी पुलिस
मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। मिल्कीपुर के खण्डासा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गदुरही बाजार में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
खंडासा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हत्या के कारण और उसमें शामिल लोगों की सुरागरसी के लिए टीम गठित की गई है। थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गदुरही बाजार में 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम केश मौर्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के बेटे गुड्डू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि सोमवार रात में घर के बाहर दरवाजे पर लहूलुहान हालत में उसकी मां पड़ी हुई थी। सिर पैर और हाथ में चोट के गंभीर निशान थे।
मृतक रघुराजी पत्नी धर्मराज व उसके एक बेटे का मोबाइल फोन घटना के बाद से लापता है। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस परिजनों से भी अलग-अलग पूछताछ कर रही है। एसओ मनोज कुमार ने बताया रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें -जौनपुर अपहरण केस में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा, लगाया 50 हजार का जुर्माना
