Fatehpur: एक महीने से लोग करा रहे थे इलाज...बंदर की सांसे थमते ही रो पड़े ग्रामीण, आम-इसान की तरह निकाली अंतिम यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बीमारी से बंदर की मौत

फतेहपुर, अमृत विचार। महीने भर से बीमार चल रहे एक बंदर का पहले तो कस्बेवासियों से इलाज कराया लेकिन बुधवार को बंदर की सांसें थम गईं। बंदर की हुई मौत से लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने शव की अंतिम यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया। 

बहुआ कस्बे में बुधवार को एक अजब-गजब नजारा देखने को मिला। एक बंदर जो की काफी दिनों से बीमार चल रहा था। बंदर का इलाज राजनगर मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने कराया लेकिन बंदर की बुधवार सुबह मौत हो गई। इससे लोगों के अंदर दुख साफ देखा गया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि बंदर एक महीने से बीमार चल रहा था। 

बुधवार को उसकी सांसें थमने के बाद मल्लेवासियों ने सभासद विजयनगर संदीप शुक्ला सभासद अन्नू सिंह को मामले की जानकारी दी। जानकारी होते ही नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी व अन्य कर्मचारियों ने सहयोग कर बंदर के शव की अंतिम यात्रा निकाली और शव का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें- Unnao News: ग्रामीणों ने सांसद और विधायक का पुतला फूंक कर लगाए मुर्दाबाद के नारे...इस बात से हुए आक्रोशित

संबंधित समाचार