Loksabha election 2024: दल बदलने का सिलसिला जारी, पश्चिमी UP के ये बड़े नेता BJP में हुए शामिल
लखनऊ, अमृत विचार। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, नेताओं के दल बदलने का सिलसिला और तेज हो गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में बुधवार को राजधानी के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विपक्षी दलों के तमाम नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इसमें पश्चिमी यूपी के कई बड़े नेता शामिल हैं।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा बसपा और कांग्रेस के पूर्व विधायकों और नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बता दें कि सहारनपुर से सपा विधायक रहे संजय गर्ग और बसपा के पूर्व विधायक राजकुमार गौतम ने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही डुमरियागंज लोकसभा सीट से 2019 में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने भी BJP की सदस्यता ली। वहीं भाजपा से बगावत करने वाले पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी घर वापसी कर ली है। इसके अलावा सपा के जालौन से नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव, बलरामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस कुमार निगम समेत सैकड़ों की संख्या में सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली।

इन्होंने बदला पाला-
संजय गर्ग, पूर्व मंत्री व विधायक, सहारनपुर
सोनू त्यागी, लोहिया वाहिनी, सपा
नागेंद्र राणा, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी,सपा
महेंद्र सिंह, सपा नेता
हिंमांशु त्रिपाठी, सपा
रवि पांडेय, राष्ट्रीय सचिव, सपा
दीपक कुमार, राष्ट्रीय सचिव, सपा
अमित कुमार, राष्ट्रीय सचिव, सपा
सुनील यादव, राष्ट्रीय सचिव, सपा
आशीष चतुर्वेदी, कन्नौज, राष्ट्रीय सचिव, सपा
नरेंद्र झा, प्रमिला पाठक समेत तमाम बसपा नेताओं ने बीजेपी को ज्वाइन किया है।
ये भी पढ़ें -सपा ने किया कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन, सत्ता परिवर्तन से बचाएंगे लोकतंत्र
