सपा ने किया कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन, सत्ता परिवर्तन से बचाएंगे लोकतंत्र 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर जुट गई हैं। बुधवार को यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा नेताओं ने भाजपा पर तीखे वार किए। नेताओं ने कहा कि अब सत्ता परिवर्तन ही देश के लोकतंत्र को बचा सकता है। इस दौरान बसपा से वापस आए रुदौली के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां और सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद का स्वागत किया गया।
  
इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा भाजपा सरकार गरीबों किसानों नौजवानों पर जुल्म कर रही है। केंद्र मे भाजपा की सरकार को हटाकर इंडिया गठबंधन की सरकार को बनाने का काम करें। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा अयोध्या में किसानों व गरीबों की जमीन जा रही है। महंगाई चरम सीमा पर है। पूर्व विधायक अब्बास अली ने कहा समाजवादी पार्टी ही भारतीय जनता पार्टी का सामना करने में सक्षम है। 

महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जlफर मीशम, उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, सूरज वर्मा, राकेश पांडेय , रियाज अहमद टैनी, नागेश्वर नाथ कोरी, वीरेंद्र गौतम, रामनेवल पाल, जगन्नाथ यादव, तौसीफ खान समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -कई विपक्षी नेता कांग्रेस में होंगे शामिल, कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार का दावा

संबंधित समाचार