प्रयागराज में ट्रैक्टर से बांधकर युवक को जमकर पीटा, हत्या के आरोप में एक हिरासत में 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोरांव/नैनी, प्रयागराज। यमुना नगर के खीरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की लाठी–डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।  

खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम किहुनी खुर्द का मजरा गड़री निवासी अजय कोल (35) पुत्र मुरली कोल को उसके घर से करीब तीन किलोमीटर दूर गड़री का गौशाला में मंगवार रात लगभग एक बजे एक ट्रैक्टर में बांध दिया गया था। उसके बाद उसकी लाठी–डंडे से जमकर पिटाई की गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास में आग भी लगाई गई थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

23 - 2024-03-06T180806.154

मामले में पुलिस किहुनी खुर्द, लेड़ीयारी निवासी वकील आदिवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। गड़री का गौशाला में आरोपी का खेत है। एसीपी कौंधियारा विवेक यादव ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। 15 वर्ष पूर्व उसका विवाह सुंदरी से हुआ था। उसके दो पुत्र राजा (12), साजन (10) एवं पुत्री आठ वर्षीय काजल है। मृतक की चाची चंद्रावती पत्नी देवीलाल की माने तो सोमवार शाम आरोपी वकील और उसके पड़ोसी अर्जुन से किसी बात को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया की मारपीट शुरू हो गई। जब चंद्रावती ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी युवक ने चंद्रावती पर भी लाठियां बरसा दी थी। मृतक के भाई संजय ने बताया कि वहां आग लगी हुई थी जिसे अजय बुझाने गया था।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर सुरक्षा गार्ड की मौत

संबंधित समाचार