Video: BMW कार से लखनऊ में जानलेवा स्टंट करने वाले युवक हिरासत में, 48 घंटे में पुलिस ने की कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पुलिस ने गोमती नगर विस्तार इलाके में बीएमडब्लू कार से जानलेवा स्टंट करने वाले दो युवकों को अरेस्ट कर लिया है। इनका कार से स्टंट करते वीडियो तकरीबन 48 घंटे पहले तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। स्टंट के वायरल वीडियो के बाद गोमती नगर विस्तार पुलिस ने फ़ौरन एक्शन लिया है और आदिश और आशीष शर्मा को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बीबीडी यूनिवर्सिटी से बीसीए कर रहे हैं। 

बताते चलें कि जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 6 के सामने दोनों युवकों ने कार से जानलेवा स्टंट किया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस लगातार इन्हें तलाश कर रही थी। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से स्टंट में इस्तेमाल हुई बीएमडब्लू कार को भी बरामद कर लिया है। 

ये भी पढ़ें -जौनपुर अपहरण केस में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा, लगाया 50 हजार का जुर्माना

संबंधित समाचार