Kanpur News: मंत्री जगदेव यादव की पत्नी समेत विपक्षी नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन...देखें- लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र कार्यालय पर सपा-बसपा-कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को किया शामिल

कानपुर, अमृत विचार। सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे जगदेव यादव की पत्नी अंजू यादव और इटावा नगर पालिका से सपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज पोरवाल समेत दर्जनों सपा, कांग्रेस और बाजपा के नेताओं ने बुधवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र कार्यालय पर सपा, बसपा, कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह और ज्वाइनिंग कमेटी के क्षेत्रीय सह संयोजक अनूप अवस्थी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

समारोह में भरथना नगर पालिका से बसपा के पूर्व प्रत्याशी नीरज जाटव, इटावा सपा के जिला सचिव दलवीर यादव, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष अवध नरेश दुबे, सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष सोनू कुमार बाल्मिकि, अग्रवाल महासभा के जिला उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कानपुर श्याम नगर से पार्षद रहे गोपाल गुप्ता, कानपुर ग्रामीण जिला बरांडा से सपा जिला पंचायत सदस्य महमूद अली, बिल्हौर से सपा सचिव अजय कटियार सहित उनके सैकड़ों समर्थकों को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा का पटका पहनाया।

प्रकाश पाल ने कहा कि आप सभी विकसित भारत संकल्प में सहभागी बन रहे हैं आप सबका स्वागत है। इंडी गठबंधन के नेता कह रहे है की मोदी जी का परिवार नहीं है इनको आभास नहीं है की आपको छोड़ कर लोग मोदी जी के परिवार को बढ़ते चले जा रहे है।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जब-जब चुनाव आते है कांग्रेस के लोग अनर्गल प्रलाप शुरू कर देते हैं और मोदी को जिन शब्दों से पुकारते है वह शब्द देश की जनता को पसंद नहीं हैं। ज्वाइनिंग कमेटी के क्षेत्रीय सह संयोजक अनूप अवस्थी ने कहा कि प्रदेश भाजपा मुख्यालय लखनऊ में विभिन्न जिलों से सपा, बसपा, कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ें- Kanpur Suicide: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...फंदे पर लटका देख परिजनों के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार