प्रयागराज: क्या सच में अतीक की कब्र पर अखिलेश-डिंपल ने चढ़ाए फूल?, जानिए क्या है सच्चाई जिस पर आग बबूला हो गए सपाई? 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अखिलेश यादव व डिंपल की फोटो वायरल होने पर मचा है बवाल, सपा नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया अतीक अहमद की कब्र पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और डिंपल यादव की फूल चढ़ाते हुए एक फोटो ने बवाल मचा रखा है। जिसको लेकर बुधवार को सपा नेता संदीप यादव ने जार्जटाउन थाने में तहरीर देकर फोटो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो वायरल की गई है। जिसमें अतीक अहमद की कब्र पर अखिलेश यादव और डिंपल यादव फूल चढ़ा रहे हैं। अतीक अहमद को श्रृद्धांजलि दे रहे हैं। यह पूरी तरह से फर्जी तस्वीर बताई जा रही है। इस पर सपा नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। 

प्रयागराज के जार्जटाउन थाने में सपा नेताओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सपा नेता संदीप यादव ने बताया कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और डिंपल यादव को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।  

सपा नेता बोले- फर्जी है तस्वीर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर वायरल करने वाले मनोज श्रीवास्तव का नाम जाहिर किया गया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। संदीप यादव ने कहा कि मनोज श्रीवास्तव लगातार अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनर्गल और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। 

अतीक अहमद की कब्र पर फूल चढ़ाने की जो तस्वीर मनोज श्रीवास्तव ने एक्स अकाउंट पर वायरल किया है वह पूरी तरह से फर्जी है। तस्वीर को एडिट करके बनाया गया है। सपा नेताओं ने कहा यह तस्वीर उस वक्त की है जब अखिलेश यादव और डिंपल यादव मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। जिस तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है। 

अखिलेश की छवि की जा रही धूमिल

संदीप यादव ने कहा कि अखिलेश यादव कभी भी अतीक अहमद की कब्र पर नहीं आए हैं। ना ही फूल चढ़ाए हैं। अखिलेश यादव की छवि को धूमिल करने के लिए बीजेपी की तरफ से यह तस्वीर वायरल कराई गई है। उन्होंने कहा कि मनोज श्रीवास्तव के नाम के शख्स ने तस्वीर वायरल किया है। वह प्रयागराज का ही रहने वाला है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Untitled-20 copy

यह भी पढ़ें: रायबरेली: बधाई पाने को असली और नकली किन्नरों में जमकर हुई हाथापाई, कोतवाली में हुआ हंगामा

संबंधित समाचार