बरेली: हर माह 40 से 50 महिलाएं यौन रोगों से ग्रसित मिल रहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला महिला अस्पताल की सुरक्षा क्लीनिक में बढ़ रही मरीजों की संख्या

बरेली, अमृत विचार। अनियमित खानपान सेहत पर गंभीर असर डाल रहा है। इस वजह से महिलाएं और किशोरियां यौन संबंधी रोगों की चपेट में आ रही हैं। जिला महिला अस्पताल में सुरक्षा क्लिनिक पर महिला मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर महीने 40 से 50 रोगी एसटीआई यानी यौन संचारित संक्रमण से ग्रसित मिल रही हैं।

सुरक्षा क्लीनिक में तैनात एसटीआई काउंसलर डॉ. विवेक उपाध्याय के अनुसार महिलाओं में सबसे अधिक लिकोरिया और कमर के नीचे दर्द और किशोरियों में कम उम्र में मासिक धर्म के आने की समस्या सामने आ रही है। ऐसे मरीजों की काउंसिलिंग के साथ इलाज दिया जा रहा है। क्लिनिक पर 11 प्रकार के यौन रोगों का इलाज मिलता है। यहां पुरुष और महिलाएं दोनों ही परामर्श ले सकते हैं। बताया कि ग्रामीण महिलाएं आज भी अस्पतालों में नहीं आती हैं। जब तक कि उन्हें गंभीर समस्या न हो, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर किशोरी और महिलाएं बात ही नहीं करती हैं।

अगर यह लक्षण हों तो तुरंत कराएं जांच
जननांग में दर्द, सूजन, खुजली, अल्सर, छाले, जलन जैसे लक्षण हों तो तुरंत अस्पताल में जांच कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें।

ये भी पढे़ं- बरेली: अब इफको के खिलाफ जांच रिपोर्ट बनाने में कांप रहे हाथ, SDM के निर्देश पर नापजोख करने पहुंची थी टीम

संबंधित समाचार