Bareilly News: तौकीर रजा के खिलाफ एक और वारंट, भड़काऊ बयान देने पर मामला हुआ था दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाइल फोटो

बरेली, अमृत विचार: मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ अदालत से एक और गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था जिस पर वह अब तक न हाजिर हुए हैं न गिरफ्तार किए गए हैं।

यह मामला कोतवाली में वर्ष 2007 में दर्ज हुआ था जिसमें उन पर भड़काऊ बयान देने का आरोप था। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 115 और 153ए के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसका विचारण निचली अदालत में चल रहा है। तौकीर रजा के लंबे समय बाद भी हाजिर न होने पर 15 फरवरी को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।

यह भी पढ़ें- बरेली: फार्म तो पहले ही जमा हो गया था, विषय संशोधन में पकड़ा गया खेल

संबंधित समाचार