अमरोहा : शिवभक्तों की बस में लगी आग, 35 लोगों ने कूदकर बचाई जान...हरिद्वार से जल लेने जा रहे थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। जिले में महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों की एक बस में अचानक भयंकर आग लग गई। इसे देखकर बस में सवार लोगों में भगदड़ मच गई। आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बस में धूं धूंकर आग की लपटें उठती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि धनौरा थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर से लगभग 35 शिव भक्त हरिद्वार से गंगा जल लेने जा रहे थे। लेकिन गांव से निकलते ही बस में आग लग गई। 

आग की सूचना मिलते पुलिस ने मौके पर पहुंचे मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों को रोक दिया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचे आग पर काबू पाया। इस दौरान बस जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस हरिद्वार जा रही थी। इसमें शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: बदमाशों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के सिर में मारी गोली, मौके पर ही मौत

 

 

संबंधित समाचार