Video: ओपी राजभर ने दिया बड़ा बयान, बोले-मेरे सामने DM और SP की Power...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर योगी मंत्रिमंडल का हिस्सा बन गए हैं। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले ओपी राजभर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे वो कार्यकर्ताओं को पीला गमछा पहनकर थाने जाने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि डीएम,एसपी और डीजीपी को भी पावर नहीं है कि वो मुझसे पूछ सके कि मैंने किसी फरियादी को थाने भेजा है। उन्होंने कहा कि दरोगा की हिम्मत नहीं जो मुझे फोन कर दे। 

ये वीडियो मऊ का बताया जा रहा है, जहाँ मंत्री राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा अतिदलित मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित पासी एवं शोषित वंचित समाज जागरण सम्मेलन में मौजूद थे। 

ये भी पढ़ें -लोकसभा चनाव 2024: गांधी परिवार की सीट पर भाजपा और सपा ढूंढ रही दिग्गज

संबंधित समाचार