बच्ची की मृत्यु की गलत सूचना पर स्कूल ने आयोजित की शोकसभा, बाद में मांगी माफी
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा के सेक्टर-116 में स्थित एक प्ले स्कूल के प्रबंधन ने अपने यहां पढ़ने वाली पांच वर्ष की एक बच्ची की मौत होने की गलत सूचना पर शोकसभा आयोजित कर बच्चों की छुट्टी कर दी और बाद में माफी मांगी। पुलिस ने बताया कि पांचवीं मंजिल स्थित बालकनी से गिरकर घायल हुई बच्ची का एम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि शाम को बच्ची के अस्पताल में भर्ती होने की बात स्पष्ट होने पर उन्होंने माफी मांग ली है और इस बात का पता लगाया जाएगा कि बच्ची की मौत की गलत सूचना उन तक कैसे पहुंची।
उन्होंने बच्ची के लिए शोकसभा आयोजित करने पर ख्रेद जताया। सहायक पुलिस आयुक्त शैव्या गोयल ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेक्टर 76 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली पांच वर्ष की शानवी अपने घर पर खेलते समय पांचवीं मंजिल पर स्थित बालकनी से नीचे गिर गई थी। उन्होंने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया और वह वेंटिलेटर पर है।
ये भी पढ़ें -Video: ओपी राजभर ने दिया बड़ा बयान, बोले-मेरे सामने DM और SP की Power...
