Kasganj News: शिक्षकों ने ऑनलाइन डिजिटलाइजेशन के विरोध में किया प्रदर्शन, सरकार की योजनाओं पर जताया आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने ऑनलाइन डिजिटलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं सरकार की योजनाओं पर आक्रोश जताया। अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए ऑनलाइन डिजिटलाइजेशन में आ रही दिक्कतों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से डिजिटलाइजेशन के आदेश पर रोक लगाए जाने की मांग की। 

जिलाध्यक्ष शुभनेश यादव ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन डिजिटलाइजेशन के आदेश तो जारी कर दिए गए हैं, लेकिन सुविधाओं का अभाव है। शिक्षकों को प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया है। तमाम विद्यालयों में टेबलेट भी नहीं पहुंचे हैं। शिक्षकों को सिम भी वितरित नहीं की गई हैं। ऐसे में शिक्षक अपने आपको असहाय महसूस कर रहे हैं। अधिकारी शिक्षकों पर निरंतर दबाव बना रहे हैं जो उत्पीड़ानात्मक कार्रवाई है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हित में ऑनलाइन डिजिटलाइजेशन के आदेश पर रोक लगनी चाहिए। शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम सुधा वर्मा को देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं शिक्षामंत्री संदीप से आदेश पर रोक लगाए जाने की मांग की है। दिलीप यादव, राजवीर सिंह, मुनेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Kasganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे पर झूलता मिला शव

 

संबंधित समाचार