मोबाइल फोन टॉवरों से उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न जगहों पर मोबाइल फोन टॉवरों से कीमती उपकरणों की चोरी के मामलों में बृहस्पतिवार को एक अंतरराज्यीय गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर सेक्टर 98 के पास से आसिफ, अज्ञान, आदिल, इरफान, फरदीन और कमल को गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि इस गिरोह का एक सदस्य सोनू उर्फ समीर फरार है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए गए आठ रेडियो रिसीवर यूनिट (आरआरयू), वायर कटर, पेचकस, बिजली के तार आदि बरामद किये हैं। 

मिश्रा ने बताया कि इन बदमाशों ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली के साथ ही हरियाणा के गुरुग्राम सहित विभिन्न जगहों पर मोबाइल फोन के टॉवरों से कीमती उपकरण चोरी करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होने वाली एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और एक स्विफ्ट कार भी बरामद की हैं।  

यह भी पढे़ं: रामनगरी के आन्दोलित किसान जल्द करेंगे लखनऊ कूच, डिप्टी सीएम से करेंगे मुलाकात, जानिए किस बात से हैं नाराज?

 

संबंधित समाचार