लखनऊ: 5 हजार महिलाएं करेंगी सुंदरकांड का पाठ, सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में होगा अनुष्ठान

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में विश्व रिकार्ड बनने जा रहा है। 10 मार्च को पांच हजार महिलाएं एक साथ संदुरकांड का पाठ करेंगी। यह अनुष्ठान गोमती नदी स्थित झूलेलाल घाट पर सत्य सनातन नारी शक्ति-लक्ष्मण पुरी की ओर से किया जा रहा है। इस सुंदरकांड महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, मेयर सुषमा खर्कवाल समेत कई लोग शामिल होंगे। इस बात की जानकारी सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

इस अवसर पर सपना गोयल ने आवाहन किया कि हिंदू अपने-अपने स्थानीय मंदिरों पर हर मंगलवार को एकत्र होकर सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। श्री परमान्द हरि हर मन्दिर की संस्थापिका सपना गोयल ने बताया कि देवों और संतों की भूमि-भारत को अपनी आध्यात्मिक सनातन पहचान दिलाने के लिए आगामी 10 मार्च को 5 हजार महिलाओं ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ कराने का संकल्प लिया है। उनकी तरफ से गठित 51 शक्तिपीठ की ओर से महिलाओं को कार्य सौंपे जा चुके हैं। इससे पहले फरवरी में जनजागृति के लिए "रामोत्सव के तहत संगोष्ठी का भी आयोजन कराया गया था।

सपना गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 12 जिले पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, लखीमपुर, रायबरेली, बनारस, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अयोध्या नगरी सहित प्रदेश के पचास गांव व देश में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली उड़ीसा, कर्नाटक के बेंगलुरु और महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई तक में यह अभियान पहुंच चुका है। विदेशों में मॉरिशस, अमेरिका, साउथ अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई तक में यह अभियान सक्रिय है। सपना गोयल के अनुसार भगीरथ ने अपने पूर्वज राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को जिस तरह मुक्ति दिलायी थी उसी तरह उनका भी संकल्प, मानव जाति का कल्याण करना है। इसकी प्रेरणा उन्हें साल 2022 में बाबा अमरनाथ से मिली थी।

सपना गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को प्रभु श्रीराम के अनुज लक्ष्मण के नाम पर बसी लक्ष्मणपुरी, के मूल नाम को लोकप्रिय कराने और सनातन धर्म के पुनरुत्थान के लिये वह बीते कई वर्षों से मंदिर निर्माण कार्य और मंदिरों के जीर्णोद्धार की सेवा भी कर रही है। जनजागृति के लिए समय-समय पर वह जगह-जगह भंडारे कराती हैं। इसके साथ ही उनकी तरफ से तीर्थों पर भी सेवाएं और भंडारे आयोजित किये जा रहे हैं। सपना गोयल के प्रयासों से धर्म जागरण के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण को भी बल मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : भाजपा में शामिल हुईं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करूणाकरण की बेटी पद्मजा

संबंधित समाचार