लखनऊ: वृद्ध बीमार महिला से नौकर ने की गंदी हरकत, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विभूतिखंड थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित बेटी ने बताया बुजुर्ग मां करीब सात वर्ष से बीमार हैं। वह बोलने व चलने में असमर्थ हैं। वह अपने भाई के साथ दिल्ली में पढ़ाई करती है। मां की देखभाल के लिये नौकर रखा था। हालत गंभीर होने पर मां की सेवा करने वह दिल्ली से लखनऊ आईं थी। 

मां की देख रेख करने वाले नौकर सियाराम उर्फ कल्लू निवासी बकम देवलहा खर्गीपुर जनपद गोंडा को उसने 6 मार्च की शाम करीब 4.30 बजे मां के कपड़े उतार कर गंदी हरकत करते देखा। उसे आया देख आरोपी ने मां को धक्का देकर उस पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। 

पीड़िता ने बताया पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढे़ं: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए LPG सिलेंडर पर 300 रुपये सब्सिडी रहेगी जारी

संबंधित समाचार