रामपुर: मिलक में बिना पंजीकृत चल रहे तीन अस्पताल सील, मची खलबली
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में मची खलबली
रामपुर/मिलक, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. केके चहल ने मिलक में बिना पंजीकरण कराए चल रहे तीन अस्पताल गुरुवार की शाम को सील करा दिए। इनमें एक अस्पताल के चिकित्सक मौजूद मिले, लेकिन वह कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। साथ ही दो अन्य संचालक मौके पर नहीं मिले। जिस पर टीम ने तीनों अस्पतालों की सीलबंद की कार्रवाई की।
जनपद में धड़ल्ले से बिना पंजीकरण के अस्पताल चल रहे हैं। इनमें लोगों को सही से इलाज नहीं मिलने जाने पर जान चली जाती है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. केके चहल को सूचना मिली कि मिलक में तीन ऐसे अस्पताल हैं जिसमें दो डॉक्टर, एक के अभिलेख नहीं हैं। सूचना मिलने पर नोडल अधिकारी की टीम सक्रिय हो गई। गुरूवार को जालिफनगला में तीन अस्पताल पर छापा मारा।
जनता प्राइमरी हैल्थ केयर सेंटर, मैक्स अस्पताल पहुंचे। इनमें दो संचालक मौके से फरार मिले। जबकि एबी लाइफलाइन अस्पताल में चिकित्सक तो मिले। इस पर उनसे अस्पताल में पंजीकरण के अभिलेख मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। जिस पर सीलबंदी की कार्रवाई की गई। विभाग की टीम द्वारा की गई कार्रवाई से अन्य संचालकों में खलबली मची रही।
नोडल अधिकारी डा. केके चहल ने बताया कि तीनों अस्पतालों पर सीलबंदी की कार्रवाई की। संचालकों को अभिलेख दिखाने के लिए सप्ताह भर का समय दिया गया है।
ये भी पढ़ें- रामपुर: डूंगरपुर के एक मामले में बहस पूरी, 16 मार्च को आ सकता है फैसला
