बरेली: सिरौली सेक्टर के दो प्रभारियों सहित 14 लोगों ने सपा से दिया सामूहिक इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/आंवला, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के आंवला विधानसभा क्षेत्र में सिरौली सेक्टर के दोनों प्रभारी सहित 14 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण जिलाध्यक्ष का अमर्यादित व्यवहार बताया गया है। इस्तीफे की पत्र डाक से नेताओं को भेजा गया है।

यूथ बिग्रेड के पूर्व सचिव सद्दाम अब्बासी के लेटर पेड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित पत्र में कहा गया है कि आंवला विधानसभा में सिरौली नगर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी आदि की एक बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है। इसमें जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप के अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार और कार्यकर्ताओं को गालियों देने से आहत होकर समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक त्यागपत्र देने की बात कही गई है। 

इस्तीफा देने वालों में आकिल खां पूर्व महासचिव युवजन सभा, शफीक अंसारी पूर्व नगर अध्यक्ष सिरौली, शाहिद खां उर्फ गुड्डू पूर्व महासचिव आंवला विधानसभा, पूर्व जिला सचिव यूथ बिग्रेड एवं सेक्टर प्रभारी सद्दाम अब्बासी, गुलवेश उल हक, बाबू खां, नौशाद सलमानी, गुलफाम खान, जैनुल आब्दीन, नूर फारुखी, हाजी आबिद बेग, इमरान खां, आरिफ नियाजी, गुड्डू मिर्जा, शमीम चौधरी शामिल हैं। इस मामले में जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने बताया कि किसी पदाधिकारी के पार्टी से त्यागपत्र देने का कोई पत्र उनके पास नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार