Farrukhabad: दावत में खाने के बाद घर पैक कराकर ले गए चिकन बिरयानी...परिवार के लोगों की बिगड़ी हालत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में दावत में चिकिन बिरयानी खाने से एक ही परिवार के दर्जन भर लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र में राजादावत ए वलीमा में बनी चिकन बिरयानी खाने से एक ही परिवार के एक दर्जन लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर फूड पॉइजनिंग की बात कह रहे है। 

ग्राम राजा रामपुर मेई में मैकू खान के पुत्र इरफान की शादी का वलीमा गुरुवार को चल रहा था। उसी दौरान साफ सफाई करने वाले दुर्वेश को दी गई चिकन बिरयानी को वह घर ले गया, जहां उनके आठ बच्चों और पत्नी ने उसे खाया।

साथ ही उनके भाई राजेश और एक भतीजे ने भी खाई। करीब एक घंटे बाद सभी को पेट दर्द, उल्टी, दस्त शुरू हो गया। गांव के डॉक्टर को दिखाने के बाद भी कोई आराम नहीं मिलने पर सभी को लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करााया गया। डॉक्टर ने फूड पॉइजनिंग की बात कही है।

यह अस्पताल में हुए भर्ती

पूजा (40)  पत्नी दुर्गेश
राजेश (36) पुत्र अर्जुनलाल 
अंजली (17)  पुत्री दुर्गेश 
 कामिनी (15)  पुत्री दुर्गेश 
हिना (10)  पुत्री दुर्गेश 
राधा (4)  पुत्री दुर्गेश 
करन (4)  पुत्र दुर्गेश 
सुरजीत (15)  पुत्र सर्वेश  
रीता (32)  पत्नी राजेश
कृष्णा (3)  पुत्र दुर्गेश 
संजीव ( 9 )पुत्र सर्वेश 
 नीलम (12)  पुत्री दुर्गेश 

ये भी पढ़ें- कानपुर: लोडर सवार बदमाशों ने झोंका पुलिस पर फायर, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार...एक के पैर में लगी गोली

संबंधित समाचार