लखनऊ: उपभोक्ता की संतुष्टि और बेहतर राजस्व वसूली के लिए काम करेंगे अभियंता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पावर आर्फिसर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिला। एसोसिएशन ने कहा कि बिना निजीकरण किए बिजली कंपनियों की सुधार की दशा में वह संकल्पित होकर काम करेंगे। सौ फीसदी उपभोक्ता संतुष्टि और अधिकतम राजस्व वसूली उनका लक्ष्य होगा। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का निजीकरण प्रस्ताव …

लखनऊ। पावर आर्फिसर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिला। एसोसिएशन ने कहा कि बिना निजीकरण किए बिजली कंपनियों की सुधार की दशा में वह संकल्पित होकर काम करेंगे। सौ फीसदी उपभोक्ता संतुष्टि और अधिकतम राजस्व वसूली उनका लक्ष्य होगा।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का निजीकरण प्रस्ताव वापस लिए जाने पर ऊर्जा मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। भरोसा दिलाया कि समझौते की शर्तों को पूरा करने के लिए वे करो या मरो की तर्ज पर काम करेंगे। ऊर्जा के क्षेत्र में एक मानक स्थापित करेंगे जो उपभोक्ताओं के हित में होगा।

प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष केबी राम, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष एसपी सिंह, अतिरिक्त महासचिव अनिल कुमार, सचिव आरपी केन आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार