महाशिवरात्रि: शिवालयों में गूंज रहा हर-हर महादेव, नागेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली महाशिवरात्री पर राम नगरी के शिवालयों में सुबह से हर-हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज सुनाई पड़ रही है। 
    
सरयू में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान करके प्राचीन नागेश्वर नाथ, क्षीरेश्वर नाथ महादेव मन्दिर में स्थापित शिवलिंगों पर बेर,बेल पत्र,गेहूं की बाली, गन्ना,धतूरे और भांग व गन्ने का रस, दूध और जल से अभिषेक कर रहे हैं। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को सेक्टर और सब-सेक्टर में बांटकर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। शिवरात्रि के मौके पर सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ में सुबह से ही दर्शन पूजन और जलाभिषेक का दौर शुरू हो चुका है। ब्रह्ममुहूर्त से मंदिर के कपाट शिव भक्तों के लिए खोल दिए गए। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान करने के बाद श्रीराम के पुत्र कुश के द्वारा स्थापित सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ में दर्शन पूजन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें -PM मोदी ने देशवासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई, 'एक्स' पर एक पोस्ट में कही ये बात...

 

संबंधित समाचार