महाशिवरात्रि: बाराबंकी में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया लोधेश्वर महादेवा का जलाभिषेक
रामनगर/ बाराबंकी,अमृत विचार। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कांवड़ियों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। तीन लाख से अधिक शिवभक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर मनवांछित फल की कामना की। गुरुवार की रात से अलग-अलग कतार में लगे महिला व पुरुष शिव भक्तों के हर हर बम बम के जयकारों से पूरा महादेवा क्षेत्र शिवमय बना रहा। अर्ध रात्रि के बाद मंदिर गर्भगृह के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने का क्रम शुरू हो गया।
महाशिवरात्रि के मौके पर कानपुर, उन्नाव, जालौन, उरई, झांसी, घाटमपुर, सीतापुर, बहराइच और गोंडा सहित सुदूर जनपदों से कंधे पर कांवड़ रखकर पदयात्रा व विभिन्न वाहनों से शिवभक्त लोधेश्वर महादेवा पहुंचकर अभरन सरोवर व बहोनिया तालाब में स्नान कर बृहस्पतिवार की शाम से ही हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल-फूल, मिष्ठान आदि लेकर बैरिकेडिंग के बीच कतारबद्ध होकर मंदिर द्वार खुलने का इंतजार कर रहे थे। अर्ध रात्रि के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही शिव भक्त बोल बम हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश कर शिवलिंग का जलाभिषेक करने लगे। पूजन दर्शन के पश्चात श्रद्धालु मेले में लगी लईया मीठे दाने का प्रसाद खरीद रहे थे। दर्शन करने आई महिला श्रद्धालुओं की भीड़ विसात खानों की दुकानों पर लगी रही। पूरे मेला क्षेत्र में कांवरिया व शिवभक्त ही दिखाई पड़ रहे थे।अधिकतर नवयुवक श्रद्धालु भोपू व बम भोले लिखी टोपी व बनियान खरीद रहे थे। शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस व पीएससी के जवान तैनात रहे।

लोधेश्वर महादेवा के विभिन्न मार्गो पर शिवभक्तों व समाजसेवियों द्वारा भंडारे चलाए जा रहे थे। आडोटोरियम के निकट कस्बा अध्यक्ष रामशरण पाठक के द्वारा भंडारा चलाया जा रहा था। जिसमे संजय, पंकज, सोनू, मोनू, सनी, बंटी, रामकरन, बल्लू बाबा सहित तमाम लोग सहयोग में लगे रहे। बुढ़वल शुगर मिल के निकट हनुमान मंदिर पर बिछलखा निवासी मनोज मिश्रा के द्वारा बृहस्पतिवार से भंडारा चलाया गया ।

इस भंडारे में भवानी शंकर दीक्षित रमाशंकर मिश्रा सोनू महाजन सचिन मिश्रा अनुराग रमेश मिश्रा अभिषेक अनुराग मिश्रा शिव भोला राजपूत पवन ध्यान चंद समस्त ग्राम वासियों ने सहयोग किया। ब्लाक परिसर में विनोद मिश्रा के द्वारा तीन दिवसीय चलाए गए भंडारे में शिवभक्तों ने प्रसाद गृहण किया।
ये भी पढ़ें -महाशिवरात्रि: लखनऊ के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा मनकामेश्वर मंदिर
