Video महाशिवरात्रि: लखनऊ के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा मनकामेश्वर मंदिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही राजधानी लखनऊ के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई हैं। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन पूजन और जल चढ़ाने के लिए रात से ही तीन किलोमीटर लम्बी कतार लगी हुई है। बाबा भोलेनाथ के दर्शन के इंतजार में भक्त कतार में लगकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए नजर आए। 

9 - 2024-03-08T140546.251

बता दें कि मनकामेश्वर मंदिर में लखनऊ के अलावा यूपी के कई जिलों से भी श्रद्धालु दर्शन पूजन करने आते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए कतार में लगकर एक-एक करके उनका दर्शन कर रहे हैं और बाबा भोलेनाथ को जल, दूध, भांग, धतूरा और फूल चढ़ाकर पूजा अर्चना कर रहे। वहीं दर्शन करके खुशी-खुशी अपने घर जा रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 

10 - 2024-03-08T140659.850

बताते चलें कि मनकामेश्वर मंदिर को मनोकामना पूरा करने वाला मंदिर माना जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ मनकामेश्वर मंदिर में मनोकामना मांगने वाले भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। दर्शन के दौरान अमृत विचार से बातचीत करते हुए श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए वो सभी काफी ज्यादा उत्साहित हैं और भगवान शिव शंकर सभी की मनोकामना पूरी करें। 

ये भी पढ़ें -महाशिवरात्रि: शिवालयों में गूंज रहा हर-हर महादेव, नागेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता

संबंधित समाचार