हरदोई: दामाद की ससुराल में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। दामाद अपनी ससुराल आया हुआ था और वहां फसल देखने खेत पर गया,जहां उसकी हालत बिगड़ गई। इसका पता होते ही उसकी ससुराल वाले ले कर सीएचसी पहुंचनें वाले थे,उसी बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि सीतापुर ज़िले के कुंवरपुर थाना अटरिया निवासी 44 वर्षीय जब्बार पुत्र कल्लू की अतरौली में रज़ा अली के घर ससुराल है। बताते है कि जब्बार गुरुवार को अपनी ससुराल आया हुआ था,शाम को फसल देखने वहीं खेत पर गया हुआ था,वहां पहुंचते ही उसकी तबियत बिगड़ गई। आस-पास के खेतों में मौजूद लोगों ने उसके मुंह से झाग निकलते देखा और इस बारे में उसके ससुराल वालों को बताया। पता होते ही ससुराल वाले इलाज के लिए उसे ले कर सीएचसी पहुंचने ही वाले थे,लेकर उसी बीच उसकी मौत हो गई। 

कुछ लोगों का कहना है कि जब्बार ने कोई ज़हरीली चीज़ खा कर आत्महत्या की,जबकि उसके घर वाले ऐसी किसी तरह की बात से फिलहाल साफ इंकार कर रहें हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है,उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। 

ये भी पढ़ें -कुशीनगर: पिता ने सात माह की बेटी को सड़क पर पटक कर उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार