JettWings Airways के विमान बरेली से भी भरेंगे उड़ान, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी का दावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देश में डोमेस्टिक एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए गुवाहाटी स्थित जेटविंग्स एयरवेज को पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में 12 क्षेत्रों में फ्लाइट सर्विस के लिए मंजूरी मिल गई है।

'इंडियन एविएशन सेक्टर में उड़े देश का आम नागरिक' की थीम पर नई रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत पाकयोंग, गुवाहाटी, कूच बिहार, कुशीनगर, गया, बरेली, कानपुर और आगरा के प्रमुख एयरपोर्ट को जोड़ेगा।

बता दें कि बरेली शहर के एयर कनेक्टिविटी से इन प्रमुख शहरों से जुड़ने पर जनपदवासियों समेत आस-पास के जिलों के लोगों को काफी लाभ मिल सकता है। जिसका बिजनेस समेत अन्य तमाम क्षेत्रों से जुड़े लोगों का काफी आराम मिल सकेगा। इसके लिए गुवाहाटी स्थित जेटविंग्स एयरवेज के हेडऑफिस को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत निर्धारित कम्यूटर एयर ट्रांसपोर्ट सर्विस संचालित करने की मंजूरी दे दी गई है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार