इजरायल ने गाज़ा में भुखमरी को हथियार बनाने के आरोपों को किया खारिज, फलस्तीन ने कहा 5 लाख लोग लड़ रहे जिंदा रहने की जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यरूशलम। इजराइल ने गाजा पट्टी में भुखमरी को हथियार के रूप में उपयोग करने के आरोपों को खारिज कर दिया है, क्योंकि 07 अक्टूबर से 1,95.000 मीट्रिक टन से ज्यादा मानवीय सहायता ले जाने वाले 9,200 ट्रक फिलिस्तीनी क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र में इजरायली मिशन की कानूनी सलाहकार येला सिट्रिन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदकों ने मंगलवार को कहा कि इजरायल मानवीय काफिले पर हमला करके और मानवीय सहायता मांगने वाले नागरिकों पर गोली चलाकर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के अस्थायी उपायों का पालन नहीं कर रहा है।

फिलिस्तीनी विदेश मंत्री रियाद अल-मलिकी ने बुधवार को कहा कि घिरे हुए फिलिस्तीनी एन्क्लेव में लगभग पांच लाख लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं। सिट्रिन ने कहा, इज़राइल इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करता है कि वह भुखमरी को युद्ध के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, जैसा कि आज यहां फिर से दोहराया गया लेकिन झूठ को बार-बार दोहराने से यह सच नहीं हो जाता। हम उन सभी दावों को भी खारिज करते हैं जिसमें कहा गया है कि इज़राइल मानवीय सहायता या ऐसी सहायता प्राप्त करने वालों को निशाना बनाता है। हालांकि, हम मानते हैं कि गाजा में फिलिस्तीनियों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है और हम लगातार इन जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।

इजरायली प्रतिनिधि ने कहा कि इजरायल गाजा में पहुंचाई जा रही सहायता की मात्रा को सीमित नहीं करता है और मानवीय संगठनों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर 24 घंटे काम कर रहा है जिससे सहायता की गति को बढ़ाया जा सके और गाजा में इसका वितरण ज्यादा कुशलता से हो सके। सुश्री सिट्रिन ने कहा, "संघर्ष की शुरुआत के बाद से, 195,000 मीट्रिक टन भोजन 9,200 ट्रकों के माध्यम से गाजा में पहुंच चुका है। कल, 257 ट्रकों ने 3,940 मीट्रिक टन भोजन लेकर गाजा में प्रवेश किया। 

पिछले दो हफ्तों में प्रत्येक दिन औसतन 240 ट्रक गाजा में पहुंच चुके हैं।” इजरायली प्रतिनिधि ने कहा कि इसके अलावा, इज़राइल, जॉर्डन, मिस्र, फ्रांस, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात जैसे अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गाजा में एयरड्रॉप की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिसमें पिछले सप्ताह में मानवीय सहायता ले जाने वाले 550 से ज्यादा पैकेज शामिल हैं और आने वाले दिनों में इसे बढ़ाया जाएगा। 

ये भी पढ़े :- ट्रंप ने फेसबुक के मुकाबले की चीन के टिकटॉक की प्रशंसा...FACEBOOK पर पिछले चुनाव में धोखाधड़ी का लगाया आरोप

संबंधित समाचार