बरेली: जांच में झूठा निकला सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में हाथरस की तरह बवाल न हो, इसलिए पुलिस दुष्कर्म के मामलों को गंभीरता से ले रही है। ऐसे मामलों में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके तुरंत जांच करा रही है। यही वजह है कि कई केस दुष्कर्म के बजाय प्रेम प्रसंग या विवाद के निकल रहे हैं। नवाबगंज में प्रधान के …

बरेली, अमृत विचार। जिले में हाथरस की तरह बवाल न हो, इसलिए पुलिस दुष्कर्म के मामलों को गंभीरता से ले रही है। ऐसे मामलों में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके तुरंत जांच करा रही है। यही वजह है कि कई केस दुष्कर्म के बजाय प्रेम प्रसंग या विवाद के निकल रहे हैं। नवाबगंज में प्रधान के भतीजों समेत 4 लोगों पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में भी यही सामने आया है। पुलिस ने जब छात्रा की कॉल डिटेल निकाली तो पाया कि बीते एक माह में लड़की के नंबर से लड़के की 314 बार बात हुई थी।

नवाबगंज में तीन दिन पहले एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि उसका प्रधान के दो भतीजों ने बाइक से अपहरण कर लिया था। दोनों उसे सुनसान जगह पर लेकर गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं, प्रधान ने एक भतीजे से जबरन शादी करने का दबाव बनाया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ प्रधान ने छेड़छाड़ भी की थी।

पुलिस ने तुरंत मामले की जांच की और आरोपी की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि लड़की ने ही फोन करके उसे बुलाया था क्योंकि फोन पर बात करते वक्त उसकी मां ने देख लिया था। इसी कारण उसे डांट दिया था। इसके बाद वह खुद ही युवक के साथ चली गई थी और दूसरे दिन घर वापस आने के बाद गैंगरेप का आरोप लगा दिया। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला प्रधानी रंजिश का है। गैंगरेप जैसे आरोप जांच में गलत पाए गए हैं।

संबंधित समाचार