लखनऊ: फेसबुक लाइव पर आकर युवक ने कीटनाशक खाकर की खुदकुशी की कोशिश, वीडियो वायरल, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सआदतगंज कोतवाली अंतर्गत कर्ज से परेशान युवक ने फेसबुक लाइव पर चूहा मार दवा का सेवन का खुदकुशी करने का प्रयास किया। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। युवक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेसबुक लाइव पर एक युवक का चूहा मार दवा के सेवन के साथ खुदकुशी करने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं कर रहा है। वायरल हो रहा वीडियो सआदतगंज कोतवाली क्षेत्र के यासीनगंज रामनगर का बताया जा रहा है।

इस वीडियो एक शख्स साफ तौर पर यह कह रहा है कि वह कर्ज से काफी परेशान है। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस वजह से वह समय पर लोगों से लिए गए कर्ज को चुका पाने में असमर्थ है। इस वीडियो में युवक चूहा मार दवा के साथ दिखाई पड़ है। खासतौर आत्मघाती कदम उठाए जाने से पूर्व युवक वीडियो में साझेदार असलम को अपने घर की जिम्मेदारी संभालने की बात कहता दिखाई पड़ रहा है।

सआदतगंज प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो आधार पर युवक की पहचान फैजान के रूप में हुई है। पूछताछ में उसकी बहन ने बताया कि फैजान ने व्यापार करने के लिए लोगों से कर्ज लिया था, लेकिन व्यापार में घाटा होने पर सारा पैसा डूब गया। जिससे वह काफी परेशान था।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: मच्छर भगाने के क्वायल से लगी आग, जिंदा जला युवक, कोहराम

संबंधित समाचार